मेरे सपनों का विकसित भारत – चित्र सेवा कार्यक्रम

 

🇮🇳 मेरे सपनों का विकसित भारत – चित्र सेवा कार्यक्रम 🎨

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झिरी में “मेरे सपनों का विकसित भारत” विषय के अंतर्गत चित्र सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक चित्र निर्माण एवं पोस्टर मेकिंग की गतिविधियों में भाग लिया गया। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से विकसित भारत के प्रति अपने सपनों, विचारों एवं कल्पनाओं को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम से संबंधित समस्त आवश्यक सूचनाएँ, फोटो एवं वीडियो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपलोड किए गए, ताकि विद्यालय में आयोजित गतिविधियों का उचित रिकॉर्ड संधारित किया जा सके।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, राष्ट्रप्रेम एवं विकसित भारत के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Comments

Popular posts from this blog

हरयाळो राजस्थान

सड़क सुरक्षा एवं करियर डे का आयोजन

कक्षा 12 के कला वर्ग का परिणाम