Posts

Showing posts from April, 2026
Image
            बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-2026 के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान   राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झिरी में कार्यरत समस्त शिक्षकों द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हजारी लाल खटीक, श्री अर्जुन लाल मीणा एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।